इंडियन अचीवर्स अवार्ड-2022 : विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वालों का सम्मान समारोह आयोजित

MS Malik
By
5 Min Read

कई हस्तियों को मिला स्मार्ट इंडियन अचीवर्स अवार्ड 2022 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित
महंत देवेन्द्र दास महाराज, गढ़गौरव नेगी दा, शिक्षाविद डीएस मान, डॉ0 आशुतोष सयाना सहित कई को मिला अवार्ड

देहरादून। प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में इंटेलेक्चुअल पीपल अचीवमेंट फेडरेशन और वरदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पहले स्मार्ट इंडियन अचीवर्स अवार्ड 2022 के आयोजन कार्यक्रम में समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया।

जोशी ने इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके अलावा प्रदेश की दो महान शख्सियतों को स्वास्थ्य शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय और सर्वाेत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दौरान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व अन्य प्रकार की सहायता देने के लिए कोरोना हीरो कोरोना वॉरियर्स सम्मान भी प्रदान किया।साथ ही कला व लोक संस्कृति, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, उद्यमिता, उद्योग, शिक्षा,उत्तराखड स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया है। वहीं इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशा जताई कि समाज के लिए काम करने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रहे। ताकि जरूरतमंदों और अभावग्रस्तों के जीवन में सामाजिक सहभागिता से उम्मीद की रोशनी भरी जा सके। कैबिनेट मंत्री जोशी ने आयोजको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित करना चाहिए।जिससे समाज में लोगों को प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान, एस एस रावत, अनिल चंदोला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इन हस्तियों को मिला सम्मान

इंडियन लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- महंत देवेंद्र दास महाराज (शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों व उपलब्धियों के लिए), गढ़गौरव नरेंद्र सिंह नेगी एक्सीलेंस इन फोक परफार्मिंग आर्ट्स ( लोक संस्कृति का व्यापक प्रचार प्रसार कर उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए) ग्लोरी ऑफ इंडिया अवॉर्ड

डॉ. महेश कुडियाल, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, सीएमआई अस्पताल कोरोना हीरो अवॉर्ड (कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट कार्याे के लिए, जिससे इस भयंकर महामारी से लड़ना संभव हो पाया), डॉ- आशुतोष सयाना, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज, ताजबर सिंह, ड्रग कंट्रोलर, उत्तराखंड, एक्सीलेंस इन पब्लिक हेल्थ अवॉर्ड (उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए), डॉ- विपुल कंडवाल, चेयरमैन, आरोग्यधाम अस्पताल,

एक्सीलेंस इन सीएसआर अवॉर्ड (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के उपयोग से मानव मात्र की सेवा के लिए), ऑयल एंड नेचरल गैस कॉर्पाेरेशन (ओएनजीसी) के महाप्रबंधक सीएसआर रामराज द्विवेदी व ललित मोहन लखेड़ा, एम्पावर्ड वूमन अवॉर्ड- देवकी देवी, कुमाऊं नमकीन, पिथौरागढ़,

वोकल फॉर लोकल अवॉर्ड ( स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए), खीम सिंह, मोहन सिंह रौतेला, बाल मिठाई, अल्मोड़ा, एडुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, स्कूल एडुकेशन- डीएस मान , हायर एडुकेशन- डॉ- उदय सिंह रावत, कुलपति, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, मेडिकल व इंजीनियरिंग एडुकेशन- डीके मिश्रा, चेयरमैन, अविरल क्लासेस,

एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड शिल्पा भट्ट बहुगुणा, चेयरमैन पिज्जा इटालिया चेन ऑफ रेस्त्रां, इंडस्ट्रिलिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, मनीष तायल, चेयरमैन, दुर्गा लोहा, सोशल हीरो अवॉर्ड, जागृति नवानी, रोटरी क्लब, लाइफ चेंजर इन्नोवेटर अवॉर्ड- रजत जैन चेयरमैन सनफॉक्स,

एक्सीलेंस इन हॉस्पिटेलिटी अवॉर्ड- सचिन नारंग, चौयरमैन, चिलीज रेस्त्रं ग्रुप, बेस्ट इन हेल्थ सर्विसेज, डॉ- योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, उत्तराखंड ऑर्गेनिक अवार्ड विनय कुमार एमडी, ऑर्गेनिक बोर्ड उत्तराखड,

एक्सीलेंस इन हेल्थ केयर अवॉर्ड संदीप जैन, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स नरेंद्र कुकरेजा मस्कट हेल्थ सीरीज, आरके जैन ईस्ट अफ्रीकन ओवरसीज, अमित गर्ग सोल हेल्थ केयर, राजेन्द्र तलस्यान तुलब्रोस फार्मूलेशन, उत्तराखंड आरोग्य सम्मान दीपक माहेश्वरी, माहेश्वरी फार्मास्यूटिकल।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!