उत्तराखंड: सरकार ने किये IAS एवं PCS अधिकारियों के तबादले, DM देहरादून सोनिका का कद बढ़ा

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल करते हुए 13 आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को MDDA के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूचना के DG की कुर्सी पर बंशीधर तिवारी को नियुक्त किया गया है। IRS अफसर जितेंद्र सोनकर को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में सचिव बना के भेजे गए गिरधारी सिंह रावत की जगह खेल-युवा कल्याण का डायरेक्टर बनाया गया है।

ACS आनंदबर्द्धन (राजस्व हटा)
CM के सचिव शैलेश बगौली (कृषि हटा)
अपर सचिव रणबीर सिंह चौहान (DG सूचना हटा) के कंधों से बोझ कम कर दिया गया।
सचिव BVRC पुरुषोत्तम को शिक्षा के साथ ही कृषि और कृषि कल्याण भी दिया गया है।
बृजेश कुमार संत से VC-MDDA हटा और उनको खाद्य आपूर्ति दिया गया। ये महकमे सचिव सचिन कुर्वे के पास थे, जिनकी मंत्री रेखा आर्य से तबादलों को ले के ठन गई थी। माना जा रहा है कि मंत्री के दबाव में ही सचिन को हटना पड़ा।

प्रभारी सचिव दीपेंद्र चौधरी से राजस्व हटाकर शहरी विकास दिया गया है।
बाध्य प्रतीक्षा वाले अपर सचिव सविन बंसल को आपदा प्रबंधन का जिम्मा सौंप दिया गया।
करमेन्द्र सिंह से सचिव लोकसेवा आयोग हटाकर उनको अपर सचिव कार्मिक-सतर्कता दे दिया गया।
बंशीधर अपर सचिव (सूचना) भी रहेंगे। वह 4 महकमों के HOD हो गए हैं। वह MD (GMVN)-Director (पंचायतीराज)-DG (स्कूली शिक्षा)-राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) पहले से हैं।

इस तबादला सूची में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका इस फेरबदल में सरकार की पसंदीदा बन कर उभरी हैं। सोनिका राजधानी की DM के साथ ही CEO देहरादून स्मार्ट सिटी पहले से ही हैं। सरकार द्वारा सोनिका पर जताये गये भरोसे पर खरा उतरना बड़ी चुनौती होगी।
डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट से सचिव (मानवाधिकार आयोग) का दायित्व हटा कर उनको खाद्य आपूर्ति का अपर सचिव बनाया गया। पेयजल उनके पास पहले से ही है।

पीसीएस प्रताप शाह से अपर सचिव (खाद्य आपूर्ति),
चंद्र सिंह धर्मशक्तू से अपर सचिव (समाज कल्याण),
कृष्ण कुमार मिश्रा से ACEO (स्मार्ट सिटी) हटाया गया।
श्याम सिंह राणा को ACEO (स्मार्ट सिटी भी बनाया लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम के GM का कार्यभार वापस ले लिया।


देहरादून के ADM (E) शिव कुमार बरनवाल से ED-डोईवाला चीनी मिल का दायित्व वापस लिया गया है।
चंपावत के डिप्टी कलेक्टर मनीष बिष्ट को उधम सिंह नगर का एसडीएम बनाया गया है। बहुत संभव है कि अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले होंगे। हाल ही में 17 पीसीएस अफसर आईएएस कैडर में प्रमोट हुए है। उनमें से कुछ ही को अभी इधर-उधर किया है। बाकियों का नंबर आना बाकी है। सचिव स्तर पर भी अभी फेरबदल की संभावनाएं बरकरार नजर आ रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!