देहरादून : बहू को गर्म तवे से जलाकर प्रताड़ित करने वाली सास एवं ननंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में बहू को गरम तवे से प्रताड़ित करने वाली सास एवं ननंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीमती सरस्वती देवी निवासी रिंडोल जाखनिधार टिहरी गढ़वाल ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी प्रीति की शादी जीवनगढ़ विकासनगर में हुई थी उसके ससुराल वाले शुरू से ही लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे लेकिन अब तो उसकी सास व ननंद द्वारा हैवानियत की हद पार करते हुए लड़की को 15 दिन से बाथरूम में बिना खाना पानी दिए बंद कर रखा था व उसे जान से मारने के लिए उसे प्रतिदिन गरम खौलते पानी से जलाया जाता था और उसके मुँह में कपड़ा ठूँस कर सास व ननद द्वारा उसकी पिटाई भी की जाती थी और कुछ दिन पहले ही गरम तव्वे से उसके सर पर भी वार किया था।

तहरीर के आधार पर थाना टिहरी पर FIR NO – 46/2022 धारा 307/323/506/504/498 भा0द0वि0 व 3/4 दहेज अधिनियम बनाम सुभद्रा जगूडी (सास) व जया जगूडी ( ननद) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा उक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करने के लिए अधीनस्थों को जांच कर आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी के लिए SOG टीम को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जब परिजनों द्वारा व अन्य सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भेंट कर अपनी बात सुनाई गयी तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हर प्रकार के कानूनी व मानवीय सहायता हेतु उन्हें आश्वासन दिया तथा पीड़िता प्रीति को उचित मेडिकल सुविधा प्रदान किए जाने हेतु CMS से वार्ता कर लड़की तत्काल मेडिकल हेतु भेजा गया। गिरफ़्तारी के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्ता सुभद्रा जगूडी पत्नी देवेंद्र जगूडी निवासी निकट गौरी शंकर मंदिर जीवनगढ़ विकासनगर देहरादून (सास) व जया जगूडी पुत्री देवेंद्र जगूडी निवासी उपरोक्त (ननद) को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!