उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कई महत्तवपूर्ण फैसलो पर लगी मोहर

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक आज सचिवालय में संपन्न हुई, जिसमे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गहन चर्चा की गई। मुख्य सचिव एस एस संधू ने बैठक में लिए गए निर्णयों की दी जानकारी।

1- गरीब तिब्बती के लिए घर बनाने के लिए 65 लाख की राशि माफ़

2- नीलकंठ महादेव में रोप वे बनेगा कैबिनेट ने ग्रीन सिग्नल दी ऋषिकेश से मंदिर तक।

3- वित्त विभाग ने अपने 4 पदों क़ो री ऑर्गेनाइज किया 4 सहायक लेखाकार होंगे नियुक्त।

4- लोकसेवा आयोग में 30 अस्थाई पद स्वीकृत हुए ग्राम सिरोली कला को किच्छा नगर पंचायत से हटाया गया।

5- 6 इंजिनियरिंग कॉलेज उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कैमपस के रूप में अब माना जाएगा।

6- बैंक अब e stampnig की अब व्यवस्था होगी।

7- आबकारी विभाग को लेकर बड़ा फैसला वेट कम हुआ था उसकी अधिसूचना जारी।

8- हॉर्टिकल्चर और पोलीहॉउस को लेकर बड़ा फैसला कैबिनेट नेफैसला लिया 17 हजार 646 पॉलीहाउस स्वीकृत किए गए 300 करोड़ से ज्यादा का होगा 80 प्रतिशत किसान तो 20 प्रतिशत सरकार देगी फूल और फल के लिए होंगे ये पॉली हॉउस।

9- नियोजन विभाग ने uttrakhand इन्वेस्टमेंट और डेवलोपमेन्ट बोर्ड को मंजूरी PPP के प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला लेगा ये बोर्ड इसका अध्यादेश आएगा।

10- पंचायती राज विभाग में जिला योजना समिति के कोरम को लेकर हुआ फैसला अब 50 प्रतिशत से कम किया गया।

11- प्राथमिक शिक्षा विभाग को लेकर बड़ा फैसला स्कूलों 603 राजकीय प्राथमिक विद्यालय 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय बनेगें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!