ABVP छात्रों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, देखें वीडियो

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो छात्र गुटों में सोमवार को डीएवी कॉलेज में हुए बवाल को लेकर मंगलवार को आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के एक छात्र गुट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुर्दाबाद के खिलाफ डीएवी के गेट पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कैबिनेट मंत्री का पुतला भी जला कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते एबीवीपी के छात्र

इस गुट के छात्रों का आरोप था कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बेवजह इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने गणेश जोशी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आपको बता दें कि रविवार रात हुई कहासुनी के बाद सोमवार को एबीवीपी के 2 गुट आपस में ही कॉलेज में भिड़ गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!