आपने भी छत पर लगाया है तिरंगा तो फोटो खींचकर भेजें और ऐसे पाएं सर्टिफिकेट

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। अधिकतर घरों पर तिरंगा नजर आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर की छत पर तिरंगा फहरा रहे हैं तो आप को सरकार से सर्टिफिकेट मिलेगा। इस सर्टिफिकेट को कैसे पा सकते है आप इसके बारे में हम आपको यहां पांच सिंपल स्‍टेप्‍स मे सर्टिफिकेट डाउनलोड करना बता रहे हैं।

ऐसे डाउनलोड करें हर घर तिरंगा अभियान के सर्टिफिकेट
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://amritmahotsav.nic.in/har-ghar-tiranga.htm पर जाएं।

इसके बाद अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ प्रोफाइल पिक्चर उपलब्ध कराएं।

फिर अपने गूगलअकाउंट से यहां लागइन करें। अब आपको अपनी लोकेशन का एक्सेस देना होगा।
इसके बाद अपने लोकेशन पर ध्वज को पिन कर लें।

इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर सर्टिफिकेट दिखाई देगा।

इस सर्टिफिकेट को आप क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा है। इस अभियान को 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। मोदी जी ने देश की जनता से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। जिन लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया है वो लोग इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!