आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में किया संगठन विस्तार, 70 विधानसभाओं में संगठन मंत्री नियुक्त

MS Malik
By
5 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। आप पार्टी लगातार अपने संगठन और बूथ स्तर पर लगातार काम कर रही है। आज प्रदेश में अपने संगठन विस्तार को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 70 संगठन मंत्री बनाए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 2 नए प्रवक्ता जबकि बुद्विजीवी प्रकोष्ठ में पूर्व आईएएस सुर्बधन शाह को जगह दी है।

कलेर ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को अब तक कोई भी विकल्प नहीं मिल पा रहा था। इस कारण प्रदेश की जनता को मजबूरन अपना वोट सिर्फ दो ही दलों के नेताओं को देना पडता था। लेकिन आप पार्टी प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आई है। आप पार्टी से लोगों को बेहद उम्मीदें हैे। आप पार्टी ने दिल्ली में जो एतिहासिक कार्य किए हैं उनके बारे में प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो भी प्रवासी उत्तराखंड लौटे वो भी आप सरकार के कार्य दिल्ली में देख चुके हैं। वो सभी लोग अब आप पार्टी की सरकार उत्तराखंड में भी बनते देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि एक निजी चैनल द्वारा किए गए सर्वे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे खराब सीएम बताया गया है जो पूरे प्रदेश के लिए शर्म की बात है। इससे पूरे प्रदेश की जनता को गहरा आघात लगा है। आप पार्टी पहले से ही कहती आई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो वर्क सीएम हैं। और अब इस सर्वे ने आम आदमी पार्टी की उस बात पर मुहर लगा दी है जिसमें वो लगातार कहते आए थे त्रिवेंद्र रावत जीरो वर्क सीएम हैं।

आप अध्यक्ष ने कहा, कि आप पार्टी आने वाले चुनावों में पूरी ताकत से लडेगी और सिर्फ बीजेपी और आप पार्टी के बीच ही चुनावी मुकाबला होगा जिसमें कांग्रेस कहीं भी नजर नही आएगी।
आप प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित आज प्रवक्ताओं और 70 संगठन मंत्रियों के नाम

प्रदेश प्रवक्ता – योगेन्द्र चौहान देहरादून और राजेन्द्र बुटोला,गंगोत्री।

बुद्विजीवी प्रकोष्ठ – सुर्बधन शाह,पूर्व आईएएस।

संगठन मंत्री
1 – पुरोला – हरिमोहन जुवांठा
2 – यमुनोत्री – लाईबर सिंह रावत
3 – गंगोत्री – तनुजा चौहान
4 – बद्रीनाथ – हरीश सेमवाल
5 – थराली – राधा बल्लभ कन्याल
6- कर्णप्रयाग – अनूप चौहान
7 – केदारनाथ – रोकश नेगी
8 – रुद्रप्रयाग – ज्योत सिंह बिष्ट
9 – घनसाली – हरीश शाह
10- देवप्रयाग – धर्मसिंह चौहान
11 – नरेन्द्र नगर – दुर्गेश उनियाल
12 – प्रतापनगर – सुनील चौहान
13-टिहरी – सुरेश भट्ट
14 – धनोल्टी – सुरेश गुसांई
15 – चकराता – दर्शन डोभाल
16 – विकासनगर – मनोज चौधरी
17 -सहसपुर – बबलू चौधरी
18 – धर्मपुर – सुशील सैनी
19 – रायपुर – रवि बांगिया
20 – राजपुर रोड – राजेन्द्र सिंह
21 – देहरादून कैंट – शरद जैन
22 – मसूरी – सुमित दयाल
23-डोईवाला – अशोक सेमवाल
24 – ऋषिकेश – दिनेश असवाल
25 – हरिद्वार – तनुज शर्मा
26 – बीएचईएल रानीपुर – सुजीत मेहता
27 – ज्वालापुर – पवन ठाकुर
28 – भगवानपुर – अमन कुमार
29 – झबरेडा- शाहवाकर चिश्ती
30 – पिरान कलियर – दिनेश धीमान
31 – रुडकी – अनिल कश्यप
32 – खानपुर – जोधा सिंह
33 – मंगलौर – संजय तिवारी
34 – लक्सर – जफर भारती
35 – हरिद्वार ग्रामीण – अमरीश गिरी
36 – यमकेश्वर – प्रमोद चौहान
37 – पौडी – अबल सिंह रावत
38 – श्रीनगर – गजेन्द्र चौहान
39 – चैबट्टाखाल – रणवीर रावत
40 – लैंसडाउन – विपिन चैहान
41 – कोटद्वार – डाॅ0अनिल मोहन राणा
42 – धारचुला – गोविंद राम आर्य
43 – डीडीहाट – दिवान सिंह मेहता
44- पिथौरागढ – गिरीश जोशी
45 – गंगोलीहाट – गिरिजा शंकर
46 – कपकोट – जगदीश कोरंगा
47 – बागेश्वर – सुंदर धोनी
48 – द्वाराहाट – शिव कुमार
49 – सल्ट – पितांबर दत्त
50 – रानीखेत – संजय कुमार
51 – सोमेश्वर – अंशुल राणा
52 – अल्मोडा – मनोज गुप्ता
53 – जागेश्वर – प्रकाश भटट
54 – लोहाघाट – राजेश बिष्ट
55 – चंपावत – दिनेश रावत
56 – लालकुंआ – सुरेश जोशी
57 – भीमताल – नवीन बेलवाल
58 – नैनीताल – प्रदीप साह
59 – हल्द्वानी – रक्षित वर्मा
60 – काला ढुंगी – मनोज सिंह नेगी
61- रामनगर – भास्कर जोशी
62 – जसपुर – अमिताभ
63 – काशीपुर – मयंक शर्मा
64 – बाजपुर – दीन दयाल सिंह
65 – गदरपुर – अमरदीप सिंह विर्क
66 – रुद्रपुर – हरपेन्द्र खेरा
67 – किच्छा – दिनेश यादव
68 – सितारगंज – माखन सिंह
69 – नानकमत्ता – गुरुविंन्दर सिंह
70 – खटीमा – सुनील कंडवाल

कलेर ने बताया कि जल्द ही संगठन विस्तार से जुड़ी एक और लिस्ट जारी होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!