शहर में पति पत्नी के शव मिलने से मचा हड़कंप देखें तस्वीरें

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के टर्नर रोड पर एक मकान में पति पत्नी का शव मिला है। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ की यह दूसरी शादी थी।

वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। काशिफ यहां पर जेसीबी चलाता था। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया।

पुलिस इसे प्रथम दृष्टया में आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!