दायित्वधारियों को सौगात: महीने में 1.92 लाख रुपए तक की मिलेंगी सुविधाएं

Astitva Times Desk
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश सरकार ने हाल ही में नामित दायित्वधारियों (राज्यमंत्री स्तर के नेताओं) के लिए नए मानदेय और भत्तों की घोषणा की है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इन पदाधिकारियों को मासिक ₹45,000 मानदेय के साथ कई अन्य वित्तीय और सुविधाजनक लाभ दिए जाएंगे।

नई व्यवस्था के प्रमुख बिंदु:
मानदेय: ₹45,000 प्रति माह

कार्यालय या आवास न होने पर भत्ता: ₹25,000 प्रति माह

सरकारी आवास न मिलने पर आवासीय भत्ता: ₹15,000 प्रति माह

वाहन सुविधा (टैक्सी भत्ता): अधिकतम ₹80,000 प्रति माह

वैयक्तिक सहायक का मानदेय: ₹15,000 प्रति माह

अनुसचिवीय सहायक का मानदेय: ₹12,000 प्रति माह

इन सभी सुविधाओं को मिलाकर एक दायित्वधारी को अधिकतम ₹1,92,000 प्रति माह तक का लाभ मिल सकता है।

यात्रा और अन्य सुविधाएं:
हवाई यात्रा: दो बार इकॉनमी क्लास में हवाई यात्रा की अनुमति

रेल यात्रा: एसी फर्स्ट क्लास की सुविधा

पेट्रोल सुविधा: प्रति जिले में 38 लीटर

फोन कॉल भत्ता: 40 कॉल्स प्रति माह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!