राजनीति : विधायक जी की पत्नी पार्टी से निष्कासित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हरिद्वार में बहुजन समाज पार्टी की ओर से खानपुर विधायक उमेश शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी की ओर से उनके निष्कासन का पत्र जारी किया गया है।

उमेश शर्मा खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। लेकिन विधायक की पत्नी ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी की ओर से उन्हें प्रदेश महासचिव और हरिद्वार लोस क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया था। जिससे माना जा रहा था कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी से प्रत्याशी भी होंगी। क्योंकि अक्सर प्रभारी को बसपा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी माना जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!