कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने पार्टी प्रवक्ता आलोक शर्मा का दून आगमन पर किया स्वागत

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं नेशनल टैलेंट हंट उत्तराखंड के समन्वयक आलोक शर्मा का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया, इस दौरान पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा जो टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं संचार विभाग द्वारा प्रवक्ता, एवं शोध विभाग में शोधकर्ता के चयन किए जाएँगे ये एक सराहनीय कदम है और इसके तहत कई ऐसे प्रतिभावान लोग सामने आयेंगे जो अब तक सामने नहीं आ पाए।

नेशनल टैलेंट हंट उत्तराखंड के कोआर्डिनेटर आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर इस हंट का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए आवेदन दो महीने पहले ही हो चुके हैं, शॉर्टलिस्टेड प्रत्याशियों को बुलाया जाएगा फिर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी प्रतिभागियों को उन्होंने शुभकामनाएं प्रेषित की।

स्वागत के दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली,गरिमा दसौनी, मोहन काला, सुलेमान अली, मंजू त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा,सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गौतम नौटियाल, अविनाश मणि, पुनीत कुमार, विनोद बिष्ट, नितिन बिष्ट आदि उपस्थि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!