भाजपा के बाद कांग्रेस से मोलभाव: हरक सिंह ने कांग्रेस से मांगी पांच सीटें

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत ने आज कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया है। लेकिन इससे पहले हरक ने कांग्रेस से पांच सीटों की मांग की हैं। सूत्रों के मुताबिक डॉ0 हरक सिंह रावत ने अपने अलावा अन्य समर्थकों के लिए कांग्रेस से पांच सीटें मांगी हैं।

डोईवाला‚ लैंसडौन‚ रायपुर‚ ययमुनोत्री और सहसपुर। उनके इतनी सीटें मांगने से साफ है कि वह खुद डोईवाला से चुनावी ताल ठोकना चाहते हैं तो रायपुर से उमेश शर्मा काऊ‚ यमुनोत्री से केदार सिंह रावत व लैंसडाउन से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं और सहसपुर से किसी अन्य के लिए टिकट चाहते हैं।

सियासत के जानकार मान रहे हैं कि हरक के कांग्रेस में जाने से पहले ही भाजपा ने एक्शन लेकर उनकी सौदेबाजी की ताकत कुछ घटा दी है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि हरक सिंह संभवतः कांग्रेस में पहले ही इन पांच सीटों के लिए बात कर चुके हैं। और भाजपा ने उनका निष्कासन कर सांप के चले जाने के बाद लकीर पीटने जैसा काम किया है। भाजपा की कोर कमेटी व चुनाव समिति की बैठक में हरक सिंह को न्योता न दिया जाना भी कुछ संकेत कर रहा था। अब देखना है कि चुनाव से पहले मचे इस सियासी बवंडर का सियासत पर आने वाले दिनों में क्या असर पडता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!