यूपी बोर्ड इंटर एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक

MS Malik
By
2 Min Read

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा की घडी आ गई है। वर्ष 2021 की परीक्षा की समय सारिणी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को घोषित कर दी।

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा संयुक्त रूप से 24 अप्रैल , 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मई को समाप्त होंगी। हाईस्कूल परीक्षा में 29,94,312 एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 26,09,501 कुल 56,03,813 छात्र-छात्रायेें शामिल होंगी।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद , उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा की समय – सारिणी घोषित कर दी है।

वर्ष 2021 की परीक्षायें दिनांक 24 अप्रैल , 2021 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मई , 2021 को समाप्त होंगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें एक साथ दिनांक 24 अप्रैल , 2021 से प्रारम्भ होगी । हाईस्कूल परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी।विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकायें कुल 29,94,312 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11.35.730 बालिकायें कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये हैं । दानों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकायें कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56.10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!