Plane crash Update: मलबे से एक और शव मिला, 275 पहुंची मृतकों की संख्या

Astitva Times Desk
12 Min Read

Plane crash Update: मलबे से एक और शव मिला, 275 पहुंची मृतकों की संख्या

एजेंसी
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की उड़ान AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) की दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में आज की तरीख तक 275 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिनमें विमान में क्रू और पैसेंजर के अलावा बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के चिकित्सक व स्टॉफ भी शामिल है, जो कि विमान की चपेट में आ गए थे। अब तक विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 274 थी, लेकिन मलबे से एक अन्य शव मिलने के बाद यह संख्या 275 पहुंच चुकी है। कई घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

इधर अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर शनिवार को सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है, जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

एयर होस्टेस का हो सकता है आज मिला शव
यह भी बताना चाहेंगे कि बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल (पिछले हिस्से) में फंसा हुआ शव दिखा। इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।

डीएनए सैंपलिंग का काम जारी
उधर आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।

हादसे में मरने वालों की संख्या
अभी तक कुल 275 की मौत
विमान में क्रू और पैसेंजर (कुल 242)
241 मौतें (एक यात्री की जान बच गई।)
बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में 34 मौतें (5 डॉक्टर+ 31 स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग)
इधर नागरिक उड्डयन सचिव एसके सिन्हा ने बताया कि विमान दुर्घटना की जांच सुचारू रूप से चल रही है। 16 जून को जांच अधिकारियों की बैठक होगी।

चाय की टपरी में सो रहे बेटे की दर्दनाक मौत, मां गंभीर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आग की चपेट में आने से चाय की टपरी पर सो रहे 16 साल के आकाश की मौत हो गई। हादसे के वक्त उसकी मां सीताबेन चाय बना रही थीं। जब उन्होंने लपटों में घिरे बेटे को देखा तो बचाने दौड़ीं, लेकिन खुद भी आग की चपेट में आ गईं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि मां की स्थिति नाजुक बनी है।

शादी के दो दिन बाद जिंदगी थमी
वडोदरा के 26 वर्षीय भविक माहेश्वरी लंदन में जॉब करते थे। वे दो हफ्ते के लिए भारत आए थे। इसी बीच परिजन ने उनकी शादी तय कर दी। 10 जून को कोर्ट मैरिज हुई थी। परिवार ने सोचा था कि जब भविक अगली बार भारत आएगा तो धूमधाम से फंक्शन करेंगे और वह दुल्हन को भी लंदन ले जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पिता अर्जुन माहेश्वरी ने बताया, ‘भविक ने 12 जून की फ्लाइट बुक कराई थी। नई नवेली दुल्हन उसे छोड़ने अहमदाबाद एयरपोर्ट तक गई थी। बहू लौटकर घर भी नहीं पहुंची थी कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ गई।

वहीं, एयर होस्टेस और ट्रैवल इन्फ्लूएंसर 26 वर्षीय रोशनी सोनघारे की नवंबर में मर्चेंट नेवी अधिकारी से सगाई और मार्च में शादी तय थी। घर में तैयारियों का माहौल था। लेकिन हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दीं। ठाणे के डोंबिवली का सोनघारे परिवार सदमे में है। रोशनी तीन दिन पहले ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं।

हादसे में जान गंवाने वाली मणिपुर की क्रू मेंबर 26 वर्षीय लैमनुंथेम सिंगसोन घर में इकलौती कमाने वाली थीं। वे कुकी थीं। मणिपुर हिंसा में परिवार को घर छोड़ना पड़ा। उन्होंने विधवा मां से आखिरी बार 11 जून को बात की। दोनों ने फोन पर साथ प्रार्थना भी की। चचेरे भाई लुन किपजेन ने बताया, ‘सिंगसोन का बड़ा भाई बेरोजगार और गंभीर बीमारी से पीड़ित है। दो भाई पढ़ रहे हैं।’ हादसे के बाद से मां सदमे में है। खाना-पीना तक छोड़ दिया है।

 

फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है! न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। दोपहर लगभग डेढ़ बजे के करीब एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन के क्रैश होने से दो किलोमीटर की दरी तक धुंए का गुबार देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन जा रही इस फ्लाइट में 242 लोग मौजूद थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू कार्यक्रम छोड़कर अहमदाबाद पहुंचे हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू एनडीए सरकार के तीसरे साल की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा में थे, जो विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद पहुंच गए।

मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर हादसे की जानकारी ली है और मुख्यमंत्री से कहा है कि वे त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित करने के लिए डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहैं। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं। यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

पायलट ने किया था खतरे का कॉल
हादसे से पहले पायलट ने MAYDAY का कॉल किया था। इसका मतलब बड़ा खतरा है। एटीसी ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, मगर जवाब नहीं मिला। विमान के पायलट सुमित सबरवाल थे, जबकि को पायलट कुंदर था। इन दो पायलट के साथ 10 मेंबर का क्रू भी था।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया डीजीसीए का बयान
अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की पर डीजीसीए ने बयान जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि 12 जून को B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ थी। कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले LTC हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था। एटीसी के अनुसार विमान ने रनवे 23 से 1 बजकर 39 मिनट पर पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर ज़मीन पर गिर गया। दुर्घटनास्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।

NDRF की टीमें भी गांधीनगर को रवाना
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली तीन टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल तीन और टीमें भेजी जा रही हैं।

कैसे हादसे का शिकार हुआ A-171 प्लेन?
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयर इंडिया के A-171 विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। जो जानकारी सामने आई है। उसके अनुसार टेक ऑफ के बाद प्लेन का पीछे का हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया था। इसके बाद विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्रियों के साथ गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे इसकी पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान मे 242 यात्रियों के साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। सूत्रों के अनुसार 100 के करीब लोग घायल हुए हैं। विमान जहां पर गिरा है। वह एक रिहाइशी इलाका है। राज्य में गुजरात बीजेपी के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात सीएम से बात की
अहमदाबाद में एयर इंडिया का पलेन क्रैश होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

लंदन जा रहा था प्लेन, मेघानी नगर में हादसा

ANI के रिपोर्ट के अनुसार प्लेन में 242 यात्री सवार थे
एएनआई एजेंसी के अनुसार इस प्लेन में कुल 242 यात्री थे। इस हादसे में हताहतों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। राज्य पुलिस के कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!