भाजपा का घोषणा पत्र कल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जारी करेंगे घोषणा पत्र

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। उत्तराखंड कांग्रेस ने पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद से लगातार बीजेपी पर दबाव है कि वह भी अपना घोषणा पत्र जारी करें। ऐसे में आगामी 9 फरवरी को देहरादून में भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के दृष्टि पत्र का विमोचन करेंगे जिसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आपको बता दें भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव मांगे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में यह दृष्टि पत्र बनाया गया है। बीजेपी के अनुसार हजारों सुझाव उन्हें इस दृष्टि पत्र को लेकर मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है बीजेपी के इस घोषणा पत्र में बेरोजगारों के लिए रोजगार स्वरोजगार विकास सड़क बिजली पानी महिला युवक सभी के लिए कुछ ना कुछ देने की कोशिश की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!