इंटेलिजेंस ब्यूरो में 362 पदों पर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी 14 दिसंबर तक करें आवेदन

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 362 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा टियर-I और टियर-II के आधार पर किया जाएगा। जिसे क्लियर करने के बाद उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल पढ़कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण विवरण
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 14.12.2025 की जाएगी और आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल देखें।

भर्ती प्राधिकरण
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
पद का नाम
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)

आवेदन की अंतिम तिथि
14 दिसंबर, 2025
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास
ऑफिशियल वेबसाइट
mha.gov.in

चयन प्रक्रिया
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

लिखित परीक्षा (टियर-I + टियर-II)
डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन
मेडिकल टेस्ट

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 3 होम पेज पर Apply Online पर जाएं।

स्टेप 4 अब Online Application Form पर जाएं।

स्टेप 5 डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!