उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए महत्तवपूर्ण फैसले, पढ़े विस्तार से..

MS Malik
By
5 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में अनेकों महत्तवपूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लगी है। खैरी मानसिंह में आईटीबीपी को मिलने वाली जमीन का प्रस्ताव परीक्षण के बाद दोबारा कैबिनेट में लाया जाएगा। पूरी मसूरी को तहसील का दर्जा दीया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय

2008 में राष्ट्रीय जल विद्युत नीति आई थी। इसके तहत क्षेत्रीय विकास कोष बनाने पर मुहर लगी। प्रोजेक्ट की लागत का एक प्रतिशत उसी क्षेत्र के विकास में लगाया जाएगा। 12% फ्री बिजली प्रदेश को मिलती थी अब उसके बजाय 13% मिलेगी। जब तक भी प्रोजेक्ट चलेगा सरकार को मिलने वाली 1% अतिरिक्त राशि के बराबर की कीमत प्रभावितों को बांटी जाएगी। वहीं, सरकार 1% अतिरिक्त अपनी तरफ से खर्च कर सकती है।

फाइनेंशियल हैंडबुक का सरलीकरण किया गया है। साथ ही एक्सईएन और एसई की पावर बढ़ाई गई है।

पूरी मसूरी को तहसील बनाया जाएगा।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन: कई गांव में काफी कचरा निकल रहा है जो लैंड फाइलिंग में काम आएगा। टिहरी के घिल्डियाल गांव को इसका लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड संरचना संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया गया।

नई एमएसएमई नीति को मंजूरी। पहले उत्तराखंड को 5 श्रेणी में बांटा गया था। अब 4 में बांटा गया है। सभी धर्मों के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया है। आनंद मैरिज एक्ट के तहत होने वाली शादियां भी इसमें शामिल की गई हैं। जिससे सिख भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

ड्रोन नीति 2023 को मंजूरी। राज्य में ड्रोन निर्माण व सर्विस को बढ़ावा मिलेगा। ड्रोन बनाने वालों को लीज रेंट में 75% तक सब्सिडी मिलेगी। साथ ही ड्रोन स्कूल को एक करोड़ तक सब्सिडी मिलेगी। वहीं, ड्रोन सेवाओं में एसजीएसजी से राहत मिली है। इसकी एसओपी भी बनेगी।

यूपी के बराबर ₹5.50 प्रति कुंटल कमीशन गन्ना समितियों को दिया जाएगा।

रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में पीएम आवास प्रोजेक्ट के लिए 15 हेक्टेयर जमीन आवास विभाग के बजाय प्राधिकरण के नाम होगी। यदि कोई व्यक्ति 80% जमीन खरीद सकता है और 20 परसेंट नहीं खरीद पाता तो सरकार अधिग्रहण करके देगी।

कर्नाटक के मॉडल की तर्ज पर राज्य में टाटा टेक्नोलॉजी 13 आईटीआई को अडॉप्ट करेगा। इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से ऐसे कोर्स चलाएगा। सरकार भी इसमें कुछ पैसा लगाएगी साथ ही प्रदेश में मॉडर्न आईटीआई बनेंगे।

आईटीबीपी को जमीन का मामला देहरादून के खैरी मानसिंह का प्रस्ताव परीक्षण के बाद दोबारा कैबिनेट में आएगा।

पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की आयु 1 अप्रैल को कम से कम 6 साल होनी चाहिए।

उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना निधि नियमावली में संशोधन किया गया। साथ ही कुछ पदों के नाम में बदलाव किया गया है। 75% के बजाय 85% टेक्निशियन पदों पर भर्ती होगी।

आवास विभाग हरिद्वार और ऋषिकेश की पुनर्विकास योजना को मंजूरी। दोनों का मास्टर प्लान बन रहा है जो 6 माह में तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में बदलाव किया गया है। उच्चतर शिक्षा समूह की नियमावली आई है जिसमें कई संशोधन हुए हैं।

तेजाब की घटनाओं पर केंद्र सरकार के नियमों के तहत उत्तराखंड विष कब्जा एवं विक्रय नियमावली का अनुमोदन हुआ है।

लिपिकीय संवर्ग को मर्ज किए गए हैं उनका अब जिले से निदेशालय में तबादला हो सकेगा।

पुलिस दूरसंचार विभाग में 8700 ग्रेड पी में 2 पदों का सृजन किया गया है कुल 18 पद हैं।
पीपीएस ऑफिसर के ढांचे में परिवर्तन किया गया इसमें 2 पद कम किए गए हैं अब कुल 15 पद सृजित हैं।

कृत्रिम गर्भाधान का काम करने वालों को अब पहाड़ में प्रति केस ₹100 एवं मैदान में ₹80 मिलेंगे।

अगले साल राष्ट्रीय खेलों को लेकर निर्णय जल्दी लेने के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है।

चौरासी कुटिया के मास्टर प्लान में डिजाइन के लिए वाराणसी एवं उज्जैन का मॉडल बनाने वाली कंपनी की मदद ली जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!