उत्तराखंड : जारी हुए एग्जिट पोल, किसी ने कांग्रेस तो किसी ने भाजपा की बनती दिखाई सरकार, देखें खास रिपोर्ट

MS Malik
By
4 Min Read

14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम तो 10 मार्च को ही आएगा। परंतु उससे पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सबकी नजर है। राजनीतिक दलों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। उत्तराखंड में कांग्रेस एवं भाजपा के बीच सीधी टक्कर हुई है लेकिन इस बार आप एवं बसपा सहित निर्दलीय की भूमिका भी अहम हो सकती है।

देहरादून। चुनाव आचार संहिता के तहत एग्जिट पोल पर लगी रोक खत्म होते ही सोमवार शाम को विभिन्न मीडिया संस्थानों ने अपनी अपनी चुनावी सर्वे रिपोर्ट जारी कर दी। कई मीडिया संस्थानों की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है। तो कुछ ने चुनाव परिणामों को भाजपा के पक्ष में बताया है।

अधिकतर मीडिया संस्थानों के पोल कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। जबकि कई उन्हें भाजपा को बहुमत लेकर सरकार बनाते हुए दर्शाया है। हालांकि यह फाइनल चुनाव परिणाम नहीं बल्कि अनुमान है लेकिन कांग्रेस एवं भाजपा की टेंशन बढ़ाने के साथ ही फिलहाल दोनों को खुशी और गम भी दे रहे हैं।

इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का अनुमान
भाजपा को 25 से 29 सीट
कांग्रेस को 37 से 41 सीट
आम आदमी पार्टी को 0 सीट
अन्य को 2 से 4 सीटें

ज़ी न्यूज़ का अनुमान
भाजपा को 26 से 30 सीटें
कांग्रेस को 35 से 40 सीटें
बसपा को 2 से 3 सीटें
अन्य को 1 से 3 सीटें

देशबंधु के अनुमान
भाजपा को 22 से 28 सीटें
कांग्रेस को 40 से 46 सीटें
आम आदमी पार्टी को 2 सीटें
अन्य को 2 सीटें

रिपब्लिक टीवी का सर्वे भाजपा को 29 से 34 सीटें
कांग्रेस को 33 से 38 सीटें
बसपा को 1 से 3 सीट
अन्य को 1 से 3 सीट

TV-9 भारतवर्ष का अनुमान
भाजपा को 31 से 33 सीटें
कांग्रेस को 33 से 35 सीटें
आम आदमी को 3 सीटें
अन्य को 0 से 2 सीट

न्यूज एक्स एग्जिट पोल के अनुमान
भाजपा को 31 से 33 सीट कांग्रेस को 33 से 35 सीट आम आदमी पार्टी को 3 सीट अन्य को 0 से 2 सीट

न्यूज़ 24-चाणक्य के मुताबिक
भाजपा को 43 सीटें
कांग्रेस को 24 सीटें
अन्य को 3 सीटें

इंडिया टीवी/ सीएनएक्स का अनुमान
भाजपा को 35से 43 सीट
कांग्रेस को 24 से 32 सीट
अन्य को 2 से 4 सीट

आजतक-इंडिया टुडे एक्सिस का अनुमान
भाजपा को 36 से 46 सीटें
कांग्रेस को 20 से 30 सीट
आम आदमी पार्टी को 2 से 4 सीट
अन्य को 2 से 5 सीट

इंडिया न्यूज़-जन की बात का अनुमान
भाजपा को 32 से 41 सीट
कांग्रेस को 27 से 35 सीट
बसपा को 1 सीट
आम आदमी पार्टी को 1 सीट
अन्य को 3 सीट

एबीपी-सी वोटर के का अनुमान
भाजपा को 26 से 32 सीटें
कांग्रेस को 32 से 38 सीटें
आम आदमी पार्टी को 2 सीट
निर्दलीय 3 से 7 सीट

टाइम्स नाउ वीटो के अनुमान
भाजपा को 37 सीटें
कांग्रेस को 31 सीटें
आम आदमी पार्टी को 1 सीट
अन्य को 1 सीट

एबीपी-सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक वोट प्रतिशत
उत्तराखंड में भाजपा को 41% वोट का अनुमान जबकि कांग्रेस को 39% वोट का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को 9% वोट जबकि निर्दलीय को 11% वोट मिलने का अनुमान है।

न्यूज़ 24-चाणक्य के मुताबिक मतदाताओं ने इन मुद्दों पर दिया वोट

34 फ़ीसदी मतदाताओं ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर मतदान किया है जबकि 13 फ़ीसदी मतदाताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट डाला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!