डीआईजी गढ़वाल ने किये बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर्स के तबादले, मनोज, अमरजीत, विनय एवं प्रदीप को दून जिले में तैनाती

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पुलिस विभाग में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने गढवाल रीजन में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर रितेश शाह को शहर कोतवाल देहरादून से कार्यमुक्त कर टिहरी जनपद में नई तैनाती दी गई है।

महेश जोशी को देहरादून से कार्यमुक्त कर हरिद्वार जिले में भेजा गया है।

इंस्पेक्टर बीएल भारती को भी देहरादून से हरिद्वार जनपद भेजा भेजा गया है।

इंस्पेक्टर ऐश्वर्या पाल को थाना कैंट से कार्यमुक्त कर हरिद्वार जनपद में नई तैनाती दी गई है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट को पौड़ी गढ़वाल से कार्यमुक्त कर हरिद्वार भेजा गया है।

इंस्पेक्टर विनय कुमार को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून में नई तैनाती पर भेजा गया है।

इंस्पेक्टर खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी से कार्यमुक्त कर देहरादून जिले में नई तैनाती मिली है।

इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान को पटेल नगर थाने से कार्यमुक्त कर हरिद्वार जिले में भेजा गया है।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह अस्वाल को देहरादून से कार्यमुक्त कर रुद्रप्रयाग जिले में भेजा गया है।

इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को हरिद्वार से कार्यमुक्त कर देहरादून लाया गया है।

इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को भी हरिद्वार से कार्यमुक्त कर देहरादून लाया गया है।

इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल को भी हरिद्वार से कार्यमुक्त कर देहरादून में लाया गया है।

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान को हरिद्वार से कार्यमुक्त कर देहरादून लाया गया है।

इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम को हरिद्वार से कार्यमुक्त कर पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!