भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, पुनीत को कोषाध्यक्ष का जिम्मा, पुंडीर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

0
175

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की टीम की घोषणा कर दी गई है। हरिद्वार के राकेश गिरि गोस्वामी का ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद रहा बरकरार, हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली से लौटने के बाद सूची की जारी, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में कई दिनों से जारी अटकलों पर लगा विराम। देखें लिस्ट किसे क्या मिला

प्रदेश भाजपा की नई टीम की सूची जारी।

8 नेताओं को दिया गया उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
बलवंत सिंह भौर्याल,
कैलाश शर्मा,
कुलदीप कुमार,
कल्पना सैनी,
नीरू देवी,
मुकेश कोली,
शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तीन नेताओं को दी गई प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी।
खिलेंद्र चौधरी,
राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पुनीत मित्तल को कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

8 नेताओं को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।
मीना गंगोला,
आदित्य चौहान,
मीरा रतूड़ी,
हेमा जोशी,
लीलावती राणा,
राकेश नैनवाल,
गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।

कौस्तुभानंद जोशी को बनाया गया है प्रदेश कार्यालय सचिव।

मनवीर सिंह चौहान को दी गई है प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी।

पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को बनाया गया प्रदेश प्रकोष्ठ का प्रभारी।

अनिल शाही और रमेश गढ़िया को दी गई प्रदेश विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी

शशांक रावत को बनाया गया युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।

आशा नौटियाल को दी गई महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

जोगिंदर पुंडीर को बनाया गया किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।

राकेश गिरी को बनाया गया ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।

समीर आर्य को दी गई अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

राकेश राणा को दी गई अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

इंतजार हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here